Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खेल मंत्री रेखा आर्या ने रजत जयंती के अवसर पर पदक विजेताओं को किया सम्मानित, कहा खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए युवाओं को करनी होगी मेहनत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज शनिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आंचल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल मंत्री ने कहा कि मैराथन हमें फिटनेस, लगातार परिश्रम और प्रत्येक परिस्थिति में उम्मीद का दामन थामे रखने की सीख देती है। युवाओं को इन सभी गुणों को अपने अंदर विकसित करना चाहिए, जिससे वह प्रदेश और देश की विकास यात्रा में सहयात्री बन सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए सरकार हर तरह से खिलाड़ियों को समर्थन दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी जा रही है, साथ ही अन्य सरकारी नौकरियों में भी उन्हें 4 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। मैराथन दौड़ में बालक और बालिका वर्ग में पूजा बिष्ट और नीरज नेगी प्रथम स्थान पर रहे, जबकि मेघा गोस्वामी और तुषार ने दूसरा स्थान हासिल किया । अनु भट्ट और सौरभ रावत तीसरे स्थान पर रहे। इन सभी को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, गोपाल सिंह गंगोला, लीला बिष्ट, त्रिलोक सिंह, प्रकाश गाजुला, दीपा रैक्वाल, गोविंद मेहता, दीपा बिष्ट, अशोक जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉