Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: सितंबर के पहले सप्ताह में लगातार बारिश की संभावना, देहरादून समेत तीन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में सितंबर के पहले सप्ताह में लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान के अनुसार दो सितंबर को देहरादून समेत नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र दौर का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, नौ जिलों में अलर्ट जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Ad

राज्य में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत लगभग 172 सड़क बंद हैं। अल्मोड़ा में 23, बागेश्वर में 11, चमोली में 17 और चंपावत में दो मार्ग बंद हैं। देहरादून में 15, नैनीताल में 40, पौड़ी में 12, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी में 15 और उत्तरकाशी में 14 मार्ग बंद हैं। इन मार्गों के बंद होने से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मौसम में प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में एस्ट्रो पाठशाला लैब का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकों को समझने का अवसर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉