उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जमरानी बांध परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की, पराग फॉर्म में बन रही आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्यों की ली जानकारी

Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में सिंचाई, पेयजल एवं विद्युत उत्पादन के लिए बनाई जा रही जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना की प्रगति, समयबद्धता एवं गुणवत्ता से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Ad

समीक्षा के दौरान जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे ने अवगत कराया गया कि परियोजना अंतर्गत दो टनलों का निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त नदी के पानी के डायवर्जन हेतु दो कौफर डैम के निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। बताया गया कि जून 2026 तक टनल निर्माण एवं कृत्रिम डैम का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके उपरांत आगामी बरसात में नदी का पानी टनलों के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद स्थायी बांध के निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

महाप्रबंधक महेश खरे ने जानकारी दी कि जमरानी बांध परियोजना का समस्त निर्माण कार्य जून 2029 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह परियोजना पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

बैठक में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत कैनाल निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में हरिपुर फीडर एवं पाहवा फीडर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर कुमाऊं आयुक्त ने निर्देश दिए कि हल्द्वानी शहर क्षेत्र में जमरानी कैनाल की फीडर को कवर करने हेतु आवश्यक कार्य सुनिश्चित किया जाए, जिससे शहरी क्षेत्र में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा पाठक को मिली ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी का माहौल

इसके साथ ही कुमाऊं आयुक्त ने परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित पराग फार्म में निर्मित की जा रही आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। समीक्षा बैठक में सहायक निदेशक, अर्थ एवं संख्या विभाग राजन तिवारी, उप महाप्रबंधक जमरानी बांध बीबी पांडे सहित परियोजना से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉