Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने उत्तरायणी शोभायात्रा में शामिल होकर लोगों को दी बधाई, तहसील परिसर पहुंचकर लोगों से मांगा समर्थन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज अपना चुनाव प्रचार अभियान जगदम्बा वार्ड नंबर 48  से शुरू किया। आज जगदम्बा नगर क्षेत्र में निवास करने वाले कांग्रेस नेता सौरभ भट्ट को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इसके बाद तहसील परिसर में पहुंचकर अधिवक्ता, अरायजनवीश एवं तहसील कर्मियों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगा ।

ADVERTISEMENTS Ad

दोपहर के वक्त हल्द्वानी नगर में निकाली जा रही शोभायात्रा में शामिल होकर गजराज बिष्ट ने  पुष्प वर्षा कर सभी को उत्तरायणी पर्व की बधाई देते हुए कहा हमारे त्यौहार हमको हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखते हैं, आने वाली पीढ़ी को हमारे पुरखों की तपस्या उनके त्याग का स्मरण करवाते हैं उनकी बदौलत आज हम सभी सुविधा संपन्न जीवन यापन कर रहे हैं, मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने इस दौरान शोभायात्रा में प्रतिभाग कर रही महिलाओं बच्चो से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

बद्रीपुर वार्ड 11 एवं इंद्रानगर धर्मशाला वार्ड 32 में जन संपर्क करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने स्थानीय जनता से संवाद करते हुए कहा कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी को देश दुनिया के लोगों के लिए स्वागत योग्य नगर बनाने का उनका संकल्प है। उन्होंने कहा नगर निगम बोर्ड में भाजपा का मेयर होने के साथ साथ भाजपा का पार्षद होना स्थानीय जनता के हित में है। निगम बोर्ड में आने वाले प्रस्तावों का बहुमत से पास होना आवश्यक है जिससे आपके वार्ड के विकास कार्य निर्बाध रूप से चलते रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

गजराज सिंह बिष्ट ने कहा हल्द्वानी की जनता ने नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का मन बना लिया है।

प्रचार अभियान के दौरान चुनाव संयोजक हरीश पांडे, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्या, भुवन जोशी, नवीन वर्मा, महेश शर्मा, प्रदीप बिष्ट, शशांक रावत, चंदन बिष्ट, कमल मुनि, संजीव कुंवर संदीप कुकशाल, धीरज पांडे, समेत भारी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉