Medical
उत्तराखण्ड

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आज शुक्रवार 3 बजे से शुरू, केवल आधिकारिक वेबसाइट का करें इस्तेमाल

16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की यात्रा के लिए करा सकेंगे बुकिंग, गुप्तकाशी से सबसे महंगा और सिरसी से सबसे सस्ता किराया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले
श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग आज शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग पोर्टल खुलते ही श्रद्धालु 16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

हेली सेवा की भारी मांग को देखते हुए इस बार भी टिकटों के लिए मारामारी होने की संभावना है। पिछले अनुभवों के मुताबिक, बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में टिकट फुल हो जाते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर
Ad

केदारनाथ धाम तक हेलिकॉप्टर से पहुंचने की सुविधा श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है। दुर्गम पैदल मार्ग से बचने और कम समय में बाबा केदार के दर्शन करने की चाह में देश-विदेश से आने वाले बड़ी संख्या में यात्री हेली सेवा का विकल्प चुनते हैं। यही वजह है कि टिकटों की मांग अधिक रहती है और बुकिंग पोर्टल खुलने के बाद सीटें तेजी से भर जाती हैं।

श्रद्धालु आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे बुकिंग शुरू होने से पहले आवश्यक जानकारी तैयार रखें और टिकट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए तीन हेलीपैड से आने-जाने का किराया निर्धारित किया गया है। किराये का विवरण इस प्रकार है-

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कालाढूंगी, क्षेत्र के विकास के लिए की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलने का ऐलान

गुप्तकाशी से: 12,154 रुपये

फाटा से: 9,680 रुपये

सिरसी से: 6,086 रुपये

पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से आने-जाने का किराया 290 रुपये और फाटा से 838 रुपये बढ़ा है। वहीं, सिरसी हेलीपैड से हेली सेवा का किराया 2,753 रुपये कम किया गया है। यात्रा के दूसरे चरण के लिए श्रद्धालुओं को राहत देते हुए किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

हेली सेवा की टिकटों की सीमित उपलब्धता और अधिक मांग के चलते श्रद्धालुओं को बुकिंग के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। अनधिकृत वेबसाइटों और एजेंटों से टिकट खरीदने से बचें। यात्रा की तारीख, यात्रियों का विवरण और भुगतान संबंधी जानकारी सावधानी से भरें, ताकि बुकिंग के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉