Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

डायरिया और पीलिया के प्रकोप को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश सिंह बिष्ट पूरी तरह अलर्ट, सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना, कहा इलाज में किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  ज्योलीकोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फैले डायरिया और पीलिया के प्रकोप को देखते हुए भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ० हरीश सिंह बिष्ट पूरी तरह अलर्ट हैं। उन्होंने हल्द्वानी के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और सीएमओ को उनके बेहतर इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ से कहा कि उपचार में कोई लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

मरीजों से मुलाकात के बाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर और त्वरित उपचार दिया जाए। उन्होंने साफ किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब किसी को भी आयुष्मान कार्ड से उपचार के लिए किसी को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए ब्लॉक प्रमुख ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले सभी पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड के तहत तत्काल और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराया जाए, ताकि धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज न रुके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की नन्ही "रबर डॉल" हर्षिका एक बार फिर लखनऊ में हुई सम्मानित, स्कूल का नाम किया रोशन
Ad

इसके साथ ही डायरिया और पीलिया प्रभावित क्षेत्र से आने वाले मरीजों के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी में एक अलग वार्ड की व्यवस्था कराई गई है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर एवं नोडल डॉक्टर भी तैनात रहेंगे। जनता की सुविधा और पारदर्शिता के लिए हेल्प डेस्क एवं नोटिस बोर्ड पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के नाम उनके संपर्क नंबरों की सूची चस्पा करने को कहा किसी भी आपातकालीन स्थिति या परेशानी होने पर आम जनता सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत एवं अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निजी चिकित्सालयों को प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉