रंजना फाउंडेशन का बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम, कॉपी किताबों का किया वितरण, बच्चों को शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित

हल्द्वानी:- रंजना फाउंडेशन हमेशा ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करती रहती है। बीते दिवस राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयलालपुर हल्द्वानी में फाउंडेशन की संस्थापक ऋषिता शर्मा के साथ पवन शर्मा, कपिल पांडे, पंकज शर्मा एवं राजेश शर्मा द्वारा बच्चों को कॉपी किताबें वितरित की गई।
इस तरह बच्चों के लिए एक छोटी-सी सार्थक पहल करते हुए बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया और एक प्यारा-सा संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संस्थापक ऋषिता शर्मा ने बच्चों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो, अपने ज्ञान और मेहनत से अपने सपनों को साकार करो। जीवन में बड़े लक्ष्य रखो, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ो और एक दिन अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करो। याद रखना, आपकी मेहनत और शिक्षा ही आपके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
रंजना फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना, उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है।











