उत्तराखण्डनैनीताल

घास काटने गई महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार, गांव में पसरा मातम, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश

Ad

भीमताल:- ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुए के हमले ने पूरे क्षेत्र में दहशत है। ओखलकांडा विकासखंड के चमोली गांव के कीटोड़ा तोक में घास काटने गई एक महिला को तेंदुए ने दिन-दहाड़े अपना शिकार बना लिया। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Ad

जानकारी के अनुसार रेखा देवी पत्नी पान सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक रेखा देवी पर हमला कर दिया और उन्हें करीब दो किलोमीटर तक जंगल की ओर घसीट ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा। हमले में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। डीएफओ, भीमताल विधायक और सीएमओ नैनीताल के घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

महिला की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिजन गहरे सदमे में हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन वन विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुए की तलाश तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होटल की तीसरी मंजिल से लगायी छलांग

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉