Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने अस्पताल पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण, खराब लिफ्ट की प्रबंधन से ली जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बेस अस्पताल की दोनों खराब लिफ्ट की मरम्मत हेतु मौके पर पंहुच कर स्थलीय निरीक्षण किया, और अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी में खराब लिफ्ट संबंधित सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इसका संज्ञान लेते हुए तुरंत ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय हल्द्वानी को लिफ्ट मरम्मत कराने के निर्देश देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को अस्पताल प्रबंधन से समन्वय स्थापित करते हुए खराब पड़ी लिफ्ट को ठीक कराने के निर्देश दिए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बेस चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचकर लिफ्ट मरम्मत हेतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के एस दताल ने अवगत कराया कि दोनों लिफ्टों की मरमत के कार्य हेतु संबंधित कंपनी से वार्ता हो गई है। शीघ्र ही लिफ्ट की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, और लिफ्ट सुचारू हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉