Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश के सात जिलों में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। अगले तीन दिन तक प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि अन्य कई जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून से लेकर एक जुलाई तक दून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में जलभराव, भूस्खलन होने के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्क रहें और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉