Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अवैध हथियार और सामग्री के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, असलाह बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण किये बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर पुलिस ने अवैध हथियारों व हथियार बनाने की सामग्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग पर थी। इस दौरान तुमड़िया डैम से महमूद पुत्र अब्दुल वारिग निवासी फरीदपुर हाजी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद उम्र 35 वर्ष को अवैध हथियार एवं अवैध हथियार बनाने वाली मशीन अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

कोतवाली रामनगर में उसके खिलाफ धारा 3/5/25/27 पंजीकृत किया गया।आरोपी के पास से 1 अदद 12 बोर अवैध बंदूक, 2 अदद 315 बोर अवैध देशी तमंचे, 12 बोर के 3 अदद जिन्दा कारतूस, 12 बोर के 2 खोखे कारतूस, 315 बोर के खोखे कारतूस व असलाह बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण बरामद हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक मौ. यूनुस, एसआई धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मालधन, एसआई सुनील धानिक, चौकी प्रभारी पीरूमदारा तथा कांस्टेबल अशोक काम्बोज, विजेन्द्र सिंह व विनीत चौहान शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉