Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कबाड़ भरी पिकअप से 18.35 किलोग्राम गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- सल्ट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.35 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह अपनी टीम के साथ डायल-112 वाहन से क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर थे। इसी दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जाने वाले पैदल मार्ग के पास काली गांव की ओर से आ रही कबाड़ से भरी एक पिकअप (महिंद्रा यूके 19 सीए-0992) को रोककर जांच की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की यातायात व्यवस्था में बदलाव: 1 अगस्त से माल रोड पर किसी भी वाहन का हॉर्न बजाना प्रतिबंधित, रूसी बाईपास पार्किंग हब के रूप में होगा विकसित
Ad

वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान कबाड़ के बीच एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में हरे रंग का बीजदार पदार्थ मिला। सूंघने और प्रारंभिक परीक्षण में यह गांजा पाया गया।

इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कट्टे सहित गांजे का कुल वजन 18.350 किलोग्राम निकला, जबकि खाली कट्टे का वजन 0.160 किलोग्राम पाया गया।

सराईखेत से खरीदकर रामनगर में बेचने की बना रहे थे योजना

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे गांजा सराईखेत रोड क्षेत्र से खरीदकर रामनगर में बेचने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर: 22 जुलाई से होगी सुधार परीक्षा, हाई स्कूल और इंटर में फेल हुए छात्रों को दोबारा परीक्षा देकर पास होने का मिलेगा अवसर

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चालक गुलजार, मौ. आजम और नासिर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत गिरफ्तार कर पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है।

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉