उत्तराखण्डदेहरादून

होली के त्यौहार के बीच हुडदंग, पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मुकदमा दर्ज

Ad

देहरादून:-  होली त्योहार के बीच हुड़दंग का मामला सामने आया है। चकराता रोड पर पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और कहासुनी मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Ad

पुलिस के मुताबिक बीते दिन चकराता रोड पर दीपक पुत्र जगमेर सिंह अपने दोस्त अक्षय के साथ मौजूद था। इसी दौरान उसका मन आनंद पुत्र शम्मी आनंद निवासी 145, लूनिया मोहल्ला से पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हो गया।

शुरुआत में दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान मारपीट के साथ कुछ सामान में तोड़फोड़ भी की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाल
नगर में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में "ग्रैंडपेरेंट्स डे" एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन, बच्चों की प्रस्तुतियां देख भावुक हुए दादा-दादी और नाना-नानी

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने होली के मद्देनजर शहरवासियों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉