उत्तराखण्डदेहरादून

चारधाम यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन शुक्रवार को 1.24 लाख लोगों ने किया पंजीकरण, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण सुविधा भी होगी उपलब्ध

Ad

देहरादून:- प्रदेश में चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले ही दिन शुक्रवार को 1.24 लाख ने पंजीकरण किया है। केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 42405  पंजीकरण हुए, बदरीनाथ धाम में 36580, गंगोत्री में 22764, यमुनोत्री में 22340 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए। सुबह सात बजे से पंजीकरण वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण शुरू हुए। वहीं, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

यहां बताते चलें कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करना अनिवार्य है। छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर पंजीकरण कर सकते हैं। भारतीय श्रद्धालुओं केआधार कार्ड से पंजीकरण होंगे। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर चौबीस घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉