उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, दवाओं की एक्सपायरी की जांच की

Ad

भीमताल:- मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने आज शुक्रवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी सेन्टर) भीमताल का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान वह स्वयं मरीज बनकर उपचार कराने पहुँचे।

Ad

मुख्य विकास अधिकारी के उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने के उपरान्त 15 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त कर्मचारियों का वेतन रोकने निर्देश सीएमएस को दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों की एक्सपायरी डेट भी जांच की गई, यह भी देखा की कोई दवाई बाहर से तो नही लिखी जा रही है। उन्होने अल्ट्रा साउन्ड मशीन, एक्स रे मशीन के साथ ही आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होने सीएमएस को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। सभी कार्मिकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने की सख्ती, नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉