Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कई वाहनों का किया निरीक्षण, खोया और दूध के लिए नमूने, जांच हेतु सैंपल भेजे

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार गुरुवार को कालाढूंगी के नयागांव टी पॉइंट पर दो दर्जन से अधिक जनपद में आने वाले वाहनों का निरीक्षण किया, इस दौरान चार वाहनों से 2 क्विंटल खोया और 200 लीटर से अधिक दूध पाया गया जिनके संदेह के आधार पर तीन खोया और एक दूध का नमूना जो त्यौहार में प्रयोग की जाने वाली खाद्य सामग्री है, चार नमूनों के सैम्पल लेकर लैब जांच हेतु भेजे गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री को विक्रय करने, बिना बिल के खरीद न करने और स्टॉक का विवरण रखने के विशेष निर्देश दिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा। शासन के निर्देश पर जनपद में संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जो प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर हल्द्वानी एवं पुलिस विभाग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉