Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

ADVERTISEMENTS Ad

उपराष्ट्रपति धनखड़ उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास के समापन के पश्चात दिल्ली लौटने से पहले हल्द्वानी पहुंचे।
इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। हेलीपैड परिसर में हुई इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और विकास योजनाओं पर विचार विमर्श हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि उनकी यात्रा से राज्य को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। वहीं उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत सैनिक परंपरा और विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने माननीय उपराष्ट्रपति को राज्य के स्थानीय उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड हाउस आफ हिमालयाज के विभिन्न उत्पाद भी भेंट किए।उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति का यह दौरा विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों से जुड़ा रहा, जिसमें उन्होंने राज्य के लोगों से सीधे संवाद भी स्थापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय राज्यपाल के साथ सयुक्त रूप से जमरानी बांध परियोजना का हवाई सर्वे कर निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।

इस अवसर सांसद अजय भटट, विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा मंत्री दीपक मेहरा के साथ ही आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉