उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रेस्टोरेंट पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति का लिया जायजा, संकट के समय एकजुट रहने की अपील

Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल गैस का कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को कोरोना काल की तरह एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि गैस सप्लाई में हल्की कमी जरूर आई है, लेकिन अभी लगातार आपूर्ति हो रही है। खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक उपयोग किया जा रहा है। इस पहल पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताते हुए प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी पहुंचकर जनसभा को किया संबोधित, धामी सरकार के 4 साल के कामकाज को बताया सराहनीय

मुख्यमंत्री ने होटल-रेस्टोरेंट संचालकों और आम लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर इंडक्शन सहित अन्य विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह  तैयार है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉