Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के हास्य कलाकार घनानंद अब नहीं रहे, जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे अस्पताल में थे भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड की  हंसी के सूत्रधार घनानंद उर्फ घन्ना भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। वे पिछले चार दिनों से जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे सांस ले रहे थे। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी निगरानी कर रहे थे। आवाज सुनो पहाड़ों की के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करा रहे थे। कुछ दिन पूर्व उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई। सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad

घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्मों और म्यूजिक एलबम में काम किया है। उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉