उत्तराखण्ड

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बेतालघाट से कांग्रेस, भीमताल में भाजपा, रामनगर में निर्दलीय विजयी

Ad

नैनीताल/ऊधमसिंहनगर।  ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। नैनीताल के बेतालघाट में कांग्रेस प्रत्याशी अंकित शाह ने भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल की बहू गरिमा नैनवाल को पराजित कर जीत हासिल की।

Ad

भीमताल में भाजपा प्रत्याशी हरीश बिष्ट ने 28 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी हिमांशु पांडे को 18 मतों के अंतर से शिकस्त दी। रामनगर में निर्दलीय मंजू नेगी पत्नी—संजय नेगी ने 19 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी को 12 मत से हराया।

कोटाबाग में चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। दोनों प्रत्याशियों को समान मत मिलने पर पर्ची के जरिये फैसला हुआ, जिसमें मनीषा जंतवाल के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें विजयी घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हृदय रोग और आधुनिक जीवन शैली: "आयुर्वेद परंपरा नहीं, विज्ञान" आयुर्वेदिक औषधियां दिल के रोगों के लिए लाभकारी

बाजपुर से कांग्रेस की सुखमन कौर, रूद्रपुर से निर्दलीय रीना गौतम और गदरपुर से भाजपा प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर ने भी अपने-अपने ब्लॉकों में जीत दर्ज की।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉