उत्तराखण्डनैनीताल

ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी, उपचार के दौरान मौत

Ad

हल्द्वानी:- चोरगलिया क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में सोमवार देर रात 35 वर्षीय ठेकेदार कमलेश बेलवाल ने  अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Ad

पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

Ad

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात कमलेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर उन्होंने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  एप्रोच रोड और गौला पुल सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, शेरनाला निर्माणाधीन मोटर पुल कार्य प्रगति के बारे में ली जानकारी

निजी अस्पताल में तोड़ा दम

परिजन उन्हें तुरंत मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इलाज के दौरान कमलेश ने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धतूरे के सेवन से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार, उपचार जारी, तीनों मरीजों की हालत नियंत्रण में

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कमलेश बेलवाल ठेकेदारी का काम करते थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉