Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- बारह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के दोषी को कोर्ट ने बीस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट जज पंकज तोमर ने दोषी पर कुल 55 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। दोषी पर लगाए गए अर्थदंड की राशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि 12 वर्षीय किशोरी की मां ने सात नवंबर 2021 में डालनवाला कोतवाली में केस दर्ज कराया। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी का पेट काफी बाहर निकल आया और दर्द हुआ। डाक्टर को दिखाया तो वह साढ़े सात महीने की गर्भवती निकली। पूछताछ करने पर पता लगा कि जनवरी 2021 से मार्च 2021 तक पीड़िता के घर में रहे बुआ के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने गवाह और  साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता की बुआ के बालिग बेटे को दोषी पाते हुए सजा पर फैसला लिया। पीड़िता ने कोर्ट में कहा कि उसकी बुआ के बेटे ने दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने घटना उस वक्त की जब पीड़िता के पिता घर से दूर काम करने पहाड़ में गए थे और पीड़िता की मां दिन में घरों में काम करने के लिए चली जाती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉