Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

ADVERTISEMENTS Ad

सिरौलीकलां ग्राम में एक किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 16 वर्षीय अलीमा पुत्री हनीफ निवासी सिरौलीकलां छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसके एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है। अलीमा का पिता हनीफ मेहनत मजदूरी करता है। अलीमा ने पढ़ाई छोड़ दी थी और अपने मां के काम में हाथ बंटाती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

शुक्रवार रात मां-बाप और घर के सभी सदस्य किसी समारोह में गए थे। लगभग 12 बजे जब उन्होंने घर आकर देखा तो घर के दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर देखा तो अलीमा का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलभट्टा पुलिस को दी। पुलभट्टा थाना इंचार्ज रविन्द्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलभट्टा थाना इंचार्ज ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉