उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून- पिथौरागढ़ हवाई सेवा आज से होगी शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Ad

देहरादून:-  प्रदेश के पिथौरागढ़ जिले को आज बड़ी कनेक्टिविटी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस सेवा का संचालन Alliance Air द्वारा किया जाएगा।

Ad

नई उड़ान के तहत 42 सीटों वाला विमान देहरादून से उड़ान भरकर सीधे नैनी सैनी हवाई अड्डा पहुंचेगा। अब तक सड़क मार्ग से 12 से 14 घंटे में पूरा होने वाला लंबा और थकाऊ सफर महज एक घंटे में सिमट जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह हवाई सेवा खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों के लिए गेमचेंजर मानी जा रही है। खराब मौसम, संकरी सड़कों और लंबी दूरी के कारण अब तक पिथौरागढ़ तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब तेज और सुरक्षित यात्रा संभव हो सकेगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

पिथौरागढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हिमालयी नजारों और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने से यहां पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही व्यापार, होटल उद्योग और रोजगार के अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने आदेश किया जारी: 30 मार्च की प्रस्तावित परीक्षा अब 31 मार्च मंगलवार को

इसके अलावा, यह सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में भी बेहद उपयोगी साबित होगी। गंभीर मरीजों को कम समय में बड़े शहरों तक पहुंचाना अब आसान होगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा।
राज्य सरकार की यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो आने वाले समय में उत्तराखंड के समग्र विकास को नई गति देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉