Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- प्रदेश में एक चौंका देने वाली घटना सामने आ रही है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। हरिद्वार के जिला अस्पताल की मोर्चरी में शुक्रवार की रात रखे एक शव को चूहों द्वारा कुतर दिया, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

ADVERTISEMENTS Ad

ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी (36) की शुक्रवार शाम अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। परिजन देर शाम पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी लेकर पहुंचे, लेकिन समय बीत जाने के चलते यह प्रक्रिया शनिवार सुबह तक टाल दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

शनिवार सुबह जब परिजन मोर्चरी पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे कटे हुए निशान हैं। आसपास चूहे दिखाई देने पर उन्हें अंदेशा हो गया कि रातभर शव को चूहों ने कुतर दिया है। यह दृश्य देखकर परिजन और स्थानीय लोग भड़क उठे और मोर्चरी के बाहर हंगामा शुरू हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंच गए और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि मोर्चरी की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, जिससे शव भी सुरक्षित नहीं रह पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नहरों के किनारे वृक्षारोपण करके दिया हरियाली को बढ़ाने का संदेश, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के अलावा कई अधिकारियों ने किया सहयोग

हंगामे के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया। परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  मोर्चरी व्यवस्था की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और संबंधित कर्मचारियों के निलंबन की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉