Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला प्रशासन ने चौपुला चौराहे पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से अतिक्रमण किया ध्वस्त

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। आज मंगलवार को यहां दमुवादूंगा क्षेत्र अंतर्गत प्रशासन ने चौपुला चौराहे पर अतिक्रमण हटाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यहां जेसीबी अतिक्रमण के खिलाफ गरजी और अतिक्रमणों को ढहा दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रशासन ने दमुवादूंगा, चौपुला चौराहा के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों की बाउंड्री, दुकानों को गिराया। यहां पर लगभग 15 घरों-दुकानों को चिह्नित किया गया था। अतिक्रमणों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सुनी जनता की समस्याएं, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि, बरसात में यहां के लोगों के घरों में मलबा आने के साथ ही पानी भर जाता है। जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसके बाद बरसाती नाले की समस्याओं को दूर किया जायेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में एसडीएम परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार सहित पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के सात जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉