Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनसुनवाई शिविर के दौरान सुनीं समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- ओखलकांडा के दूरस्थ गांव नाई में जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई शिविर  में कुल 80 आवेदन विभिन्न समस्याओं से सबंधित प्राप्त हुए। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। क्षेत्र में पीएमजीएस वाई द्वारा निर्मित सड़कों में खराब गुणवत्ता की शिकायत पर जिला अधिकारी ने उप जिलाधिकारी धारी एवं लोनिवि नैनीताल व भवाली के अधिशासी अभियंता की टीम बनाकर पीएमजीएसवाई की इन सभी सड़क मार्गो में कराए गए कार्यों की जांच के निर्देश दिए।
शिविर में जिलाधिकारी ने राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नाई में छात्र छात्राओं की मांग पर चार अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण हेतु धनराशि की भी स्वीकृति प्रदान की। मानसून काल में क्षेत्र में स्वास्थ्य की समस्या के त्वरित समाधान एवं गर्भवती महिलाओं और आकस्मिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक सुविधा रखने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अधिकांश समस्याऐं क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गो का निर्माण किए जाने के साथ ही पूर्व में विधायक निधि से काटे गए सड़क मार्गों को पक्का किए जाने, सड़क मार्गो में जल भराव की समस्या के समाधान हेतु नाली एवं कलमठ की सफाई करने, पीएमजीएसवाई द्वारा क्षेत्र में बनाए गए सड़कों की खराब गुणवत्ता को ठीक किए जाने, विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों की कमी बताते हुए रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने व क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की छत एवं भवन की मरम्मत किए जाने, क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त रखे जाने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधूरे कार्यों को पूर्ण किए जाने एवं पेयजल की समस्या को दूर किए जाने, जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान के बचाव हेतु गांव में घेरवाड़ किए जाने, वर्षात में क्षतिग्रस्त भवन एवं दीवारों की मरम्मत कराए जाने, आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने सहित विभिन्न समस्या रखी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: पर्यटकों की टैक्सी अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला
Ad

महतोली के चामा चोपड़ा तोक को ग्राम नाई में मिलाए जाने हेतु भी ग्रामीण द्वारा अनुरोध किया गया जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान हरीनगर से आए ग्रामीणों द्वारा वर्ष 2023 से जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन पंपिंग पेयजल योजना का कार्य वर्तमान तक पूर्ण न होने की शिकायत जिलाधिकारी के सामने रखी जिस पर जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को तत्काल पेयजल टैंक का निर्माण व पंप स्थापना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर जून में हर हाल में योजना हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम हरीनगर से आए ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया कि वर्ष 2010 से गाँव का विस्थापन होना था जो अभी तक नहीं हो पाया जिस पर जिलाधिकारी ने विस्थापन की कार्यवाही की प्रगति से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए तात्कालिक सुरक्षा की दृष्टिगत सिंचाई विभाग को क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों के प्रस्ताव तैयार करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अधिक पैदल दूरी से आने वाले स्कूली विद्यार्थियों को एस्कॉर्ट भत्ता दिए जाने की भी मांग रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना में भर्ती: लगभग एक महीने चलने वाली प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, अग्निवीर समेत कई पदों के लिए मिलेगा अवसर

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न गांव से आए लोगों द्वारा प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के भवनों की मरम्मत किए जाने एवं अध्यापकों की तैनाती किए जाने की भी मांग रखी गई जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से विद्यालय भवनों के मरम्मत के प्रस्ताव 15 दिन के भीतर तैयार करते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवनों की मरम्मत हेतु प्राथमिकता से प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाए। इस दौरान नाई में सिंचाई विभाग के पुराने गेस्ट हाउस की मरम्मत किए जाने की भी मांग रखी गई जिस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर गेस्ट हाउस को ठीक करने के लिए दिए। गांव में पैदल मार्गो की मरम्मत किए जाने आदि से संबंधित समस्या जिलाधिकारी के सम्मुख रखी गई, जिस पर जिला अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को ऐसे ग्रामीण पैदल मार्गों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने ग्राम नाई में पशु सेवा केन्द्र भवन की मरम्मत किए जाने के साथ ही पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती की मांग रखी जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

शिविर में कुल 80 आवेदन विभिन्न शिकायतों से सम्बंधित प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जनता को लाभान्वित किया गया।शिविर में विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, उपजिलाधिकारी के एन गोस्वामी, सहित क्षेत्रीय जनता एवं विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉