उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

दूसरी महिला से संबंधों के चलते पति ने शादी के 15 साल बाद पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाला, पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ad

काशीपुर:-  शादी के 15 साल बाद दूसरी महिला से  संबंधों के चलते पति द्वारा पत्नी को घर से निकालने और ससुरालियों के साथ मिलकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad

कटोराताल कुर्मांचल कॉलोनी निवासी महिला ने महिला हेल्पलाइन में दी शिकायत कर बताया कि उसका विवाह 19 मार्च 2010 को कुर्मांचल कॉलोनी निवासी युवक से हुआ था। दंपती के दो बच्चे -14 वर्षीय पुत्र और 12 वर्षीय पुत्री है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार बदल गया और वह मारपीट करने लगा, महिला का कहना है कि वर्ष 2017 में पति गड्डा कॉलोनी निवासी एक युवती के संपर्क में आया और उससे दूसरी शादी कर मुरादाबाद में रहने लगा। इस दौरान वह कभी-कभार घर आकर उसके साथ मारपीट करता था। एक बार बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया गया, जिसकी शिकायत उसने 29 सितंबर 2017 को कटोराताल चौकी पुलिस और बाल एवं महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर में की थी, लेकिन आरोपी पति पेश नहीं हुआ।

पीड़िता के अनुसार, पांच नवंबर की दोपहर करीब दो बजे पति घर पहुंचा। जब उसने घरेलू खर्च मांगा तो पति, देवर, देवरानी, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, गाली-गलौज की और बच्चों को छोड़कर घर से चले जाने का दबाव बनाया। आरोप है कि पति ने दूसरी महिला के साथ रहने की बात कहते हुए विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल

पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति राजीव पुत्र राजेश कुमार, देवर राहुल, देवरानी मालती, सास चंदा देवी और ससुर राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉