उत्तराखण्डनैनीताल

कड़ाके की ठंड और शीत लहर के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में कल 31 दिसंबर को रहेगा अवकाश, आदेश जारी

Ad

हल्द्वानी/ नैनीताल:- नैनीताल जिले  के मैदानी क्षेत्रों में वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर के चलते  विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

Ad

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से जारी आदेश के अनुसार तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी एवं रामनगर क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31 दिसंबर (बुधवार) को अवकाश रहेगा।

यह अवकाश विद्यार्थियों/पंजीकृत बच्चों, विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों पर लागू होगा। संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि  विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक सूचना पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि दिए गए आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हृदय रोग और आधुनिक जीवन शैली: "आयुर्वेद परंपरा नहीं, विज्ञान" आयुर्वेदिक औषधियां दिल के रोगों के लिए लाभकारी
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉