उत्तराखण्डनैनीताल

लिटिल फ्लावर स्कूल में लगी प्रदर्शनी, बच्चों ने तरह-तरह के मॉडल बनाकर लोगों का मन मोहा

Ad

हल्द्वानी:-  लालडांट रोड स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में सभी विषयों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गयी। बच्चों ने जेसी बी, रिंग टोपोलॉजी, सुडोकू, चंद्रयान-3, वैक्यूम क्लीनर, सौरमंडल, केदारनाथ मंदिर, वायु प्रदूषण, ए.आई प्रदर्शन, विद्युत प्रवाह, उत्तराखंड संस्कृति प्रदर्शन, गणित का जादू, वर्णमाला, कंप्यूटर, पानी में आग लगाने का प्रदर्शन आदि मॉडल बनाए थे।

इसमें कक्षा 8 के बच्चों द्वारा बनाये गए वर्किंग मॉडल्स सर्वोत्तम थे। अन्य कक्षाओं में कुनाल बिष्ट, आदित्य, सौरभ, महिमा, हार्दिक उन्नति, कार्तिकेय, निहित, तेजस्विनी, आरुष, सानवी आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रबंधक, प्रधानाचार्यों ने बच्चों की प्रदर्शनी की प्रशंसा की एवं अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया।

प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्या शांति जीना ने सभी का आभार प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉