Medical
उत्तराखण्ड

20 ग्राम स्मैक के साथ चार नेपाली नागरिक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

देर रात पुलिस ने चार नेपाली नागरिकों को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार मध्य रात्रि के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेहंदी हसन गेट पर दो वाहनों को रोका तो उसमें सवार प्रकाश चंद पुत्र अर्जुन बहादुर चंद निवासी नयागांव जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर नेपाल, राकेश बिष्ट पुत्र गणेश बहादुर बिष्ट निवासी भासी जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर नेपाल, विशाल बोरा पुत्र गगन सिंह बोरा निवासी गोबरिया जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर नेपाल, सौरव नेगी पुत्र रण बहादुर नेगी निवासी गोबरिया जिला प्रहरी कंचनपुर नेपाल से स्मैक बरामद की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

आरोपियों से स्कूटी, मोटरसाइकिल और 17,280 रुपये नेपाली मुद्रा व चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि नेपाल में स्मैक की काफी डिमांड है, इसलिए नानकमत्ता के रहने वाले एक परिवार से इसे खरीदकर लाए हैं। पूर्व में भी कई बार स्मैक खरीद कर नेपाल ले जा चुके हैं। स्मैक पीते भी हैं और नेपाल जाकर बेचते भी हैं। पुलिस अन्य तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉