Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

30 जून से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर लगेगी रोक, 15 जून से पर्यटक किसी भी जोन में नहीं कर सकेंगे रात्रि विश्राम

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 30 जून से जंगल सफारी पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। वन विभाग ने मानसून सीजन के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। 15 जून से पर्यटक किसी भी जोन में रात्रि विश्राम नहीं कर सकेंगे।
कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार मानसून के दौरान जंगलों में बहने वाले नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। इसी वजह से हर साल की तरह इस बार भी रिजर्व के जोनों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

ढिकाला जोन में 14 जून को नाइट स्टे की अंतिम अनुमति दी जाएगी, जबकि 15 जून से यहां डे विजिट और रात्रि विश्राम दोनों बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा बिजरानी, दुर्गादेवी, सीतावनी, भंडारपानी, कालाढूंगी स्थित कॉर्बेट फॉल और बराती रौ जोन 30 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

हालांकि मानसून सीजन में ढेला, झिरना और गर्जिया जोन में सीमित संख्या में डे सफारी की अनुमति बनी रहेगी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि 15 नवंबर से सभी जोनों में पर्यटन गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉