उत्तराखण्डदेहरादून

एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चार मोबाइल, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद

Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड एसटीएफ ने कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी निवासी देहरादून के रूप में हुई है। दोनों पर हाईटेक तरीके से परीक्षा प्रणाली में सेंध लगाकर अभ्यर्थियों को पास कराने का आरोप है।

Ad

पुलिस के मुताबिक, आरोपी (एसएससी) की एमटीएस भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के जरिए नकल करवा रहे थे। गिरोह परीक्षा के दौरान सिस्टम को एक्सेस कर अभ्यर्थियों तक प्रश्नों के उत्तर पहुंचाता था। जांच में खुलासा हुआ है कि प्रत्येक अभ्यर्थी से परीक्षा में पास कराने के एवज में लगभग 10 लाख रुपये तक वसूले जाते थे।

एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: सरकार और पर्यटन विभाग ने की तैयारियां शुरू, केदारनाथ और बद्रीधाम धाम में होगा टोकन सिस्टम लागू

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि इस गिरोह का नेटवर्क अन्य राज्यों या परीक्षा केंद्रों कहां तक तक फैला हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉