Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

शिक्षा व्यवस्था को सामान बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड में मदरसों व अल्पसंख्यक विद्यालयों में लागू होगा बोर्ड पाठ्यक्रम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को समान और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब राज्य के सभी मदरसों और अल्पसंख्यक विद्यालयों में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में नया अल्पसंख्यक शिक्षा कानून लागू किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे देश की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ सकें।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक न्याय, समानता और समरसता की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना के तहत अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सरकार का लक्ष्य शिक्षा के माध्यम से हर वर्ग को समान अवसर देना और प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉