Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

मुर्गियों के बाड़े में घुसा गुलदार, नहीं निकल पाया बाहर, पिंजरा लगाकर वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। आसपास के गांवों में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है, हवालबाग गांव में एक गुलदार मुर्गियों के बाड़े में घुस गया लेकिन बाहर नहीं निकल पाया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर गुलदार को पिंजरे में कैद किया।
बीते देर रात्रि हवालबाग गांव में पंकज नेगी के आवास में बने मुर्गी बाड़े में गुलदार बाड़े की टिन को फांद कर मुर्गियों का शिकार करने के लिए अंदर घुस गया. वहां उसने अनेक मुर्गियों को अपना निवाला बना दिया. इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने शोर मचाया, लोगों के शोर से गुलदार वहीं बने बाड़े के अंदर घुस गया और फिर बाहर नहीं निकल पाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत हो गई उन्होंनें सूचना वन विभाग को दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं का समाधान करने की मांग
Ad

जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वन दरोगा इंद्र मर्तोलिया ने बताया कि गुलदार ने मुर्गी बाड़े में तीन चार मुर्गियों को अपना शिकार बनाया है, वहीं लोगों के शोर के बाद वह वहीं फंसा रह गया, मौके पर वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर गुलदार को रेस्क्यू किया, जिसके बाद गुलदार को एनटीडी रेस्क्यू सेंटर लेकर गई. वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि रेस्क्यू किया गया गुलदार मादा है, इसकी उम्र करीब 6 साल की है, उन्होंने कहा की रेस्क्यू सेंटर में चिकित्सा के बाद एक दो दिन में उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉