उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Ad

सितारगंज:- एक युवक ने फंदे ने लटककर जान दे दी। रविवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 18 वर्षीय सुरेंद्र सागर पुत्र हरपाल सिंह निवासी केशवनगर वार्ड छह रविवार की सुबह कमरे के छत पर लगे साड़ी के फंदे में लटका मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजन सुरेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुरेन्द्र शनिवार की रात घर लौटकर कमरे में सो गया था, रविवार की सुबह  परिवारजनों ने दरवाजा खोला तो फंदे पर लटका मिला। सुरेंद्र  डेकोरेशन का काम करता था। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।

Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपें नियुक्ति पत्र, कहा युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉