Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आईएफएस अधिकारी रंजन मिश्र संभालेंगे नए प्रमुख वन संरक्षक की जिम्मेदारी, इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे समीर सिन्हा हुए सेवानिवृत्त

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग के शीर्ष पद पर अहम बदलाव करते हुए 1993 बैच के प्रतिष्ठित भारतीय वन सेवा अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को नया प्रमुख वन संरक्षक नियुक्त किया है।  इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे समीर सिन्हा अब सेवानिवृत्त हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार ने जारी आदेश में साफ किया है कि राज्य के वन विभाग की कमान अब IFS रंजन कुमार मिश्र के हाथों में होगी। वह इससे पहले विभाग में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और उनकी गिनती राज्य के अनुभवी तथा परिणाम-केंद्रित अधिकारियों में होती है।शासन से आदेश जारी होने के बाद मिश्र जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि नए प्रमुख के रूप में उनके आने से वन संरक्षण, पर्यावरण प्रबंधन और वन्यजीव सुरक्षा से जुड़े अभियानों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

वन विभाग के अधिकारियों ने मिश्र की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव राज्य के हित में बेहद उपयोगी साबित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉