Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। सांसद अजय भटट की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। सांसद ने बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS Ad

भटट ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर अधिकारी कार्यों को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित गति से पूर्ण कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहुँचाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा जनपद में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जिन विकास योजनाओं पर प्रोजेक्ट बनने है उसमें जनप्रतिनिधियों को सूचना देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जनपद में जो योजनायें पूर्ण हो चुकी है या शिलान्यास होना है जनप्रतिनिधि को अवश्य सूचना दे ताकि सरकार द्वारा विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में मण्डी परिषद के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त की। एमडी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर मुख्य सचिव को पत्र लिखने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा ओखलकांडा महाविद्यालय पतलोट भवन का निर्माण कार्य मण्डी परिषद द्वारा किया गया कार्य पूर्ण हो चुका है नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता सही नहीं होने से छत वर्षाकाल में टपक रही है जिसके लिए जांच के आदेश दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

बैठक में एचपीसीएल के द्वारा हल्द्वानी शहर मे गैस पाईप लाईन की प्रगति पर सांसद ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि गैस पाईप लाईन गुणवत्ता के साथ बिछाई जाए शीघ्र एचपीसएल के द्वारा बिछाई जा रही गैस पाईप लाईन का निरीक्षण किया जायेगा। वर्तमान में हल्द्वानी शहर में 9600 घरों को एचपीसीएल कम्पनी के द्वारा गैस कनैक्शन दे दिये गये है गैस पहुचने के पश्चात शीघ्र ही जोड़ दिया जायेगा। जनपद मे जलजीवन मिशन के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी धनराशि का दुरूपयोग होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

उन्होंने कहा गौलापार मे नकेल पुल निर्माण पूर्ण हो चुका है लेकिन सड़क मार्ग पर विद्युत पोल शिफ्टिंग की वजह से कार्य नहीं होने पर भटट ने अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण को शीघ्र पोल शिफ्टिंग करने के निर्देश दिये और कहा कि जनहित के कार्याें में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी की। अधिशासी अभियंता सिचाई ने बताया कि गौलापुल के पास एप्रोच रोड वर्षाकाल मे बह गई थी जिसका लगभग 24 करोड़ का स्टीमेट शासन को प्रेषित किया है जो स्वीकृत होने के उपरान्त कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

बैठक में सांसद भटट द्वारा दीन दयाल उपाध्याय योजना,प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड डे मील,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कौशल विकास, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, राष्टीय खाद्य सुरक्षा,दूरसंचार, रेलवे,खनन के साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आदि योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आपदा मद से सभी विभागों को धनराशि स्वीकृत कर दी है व कार्य प्रारम्भ कर दिया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जिन सडकों एवं योजनाओ के टेंडर पूर्ण हो चुके है उन पर कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जलजीवन मिशन के तहत जिन योजनाओं के जलस्रोतों पानी की कमी होने के कारण योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ नही हो पा रहा था जलजीवन मिशन के द्वारा 150 योजनाओं की दोबारा समीक्षा कर स्टीमेट रिवाईज कर शासन को प्रेषित किये गये है।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, रामसिंह कैड़ा,विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल, रूपा देवी, रेखा रावत, मुकेश बेलवाल, लक्ष्मण खाती, दीपक पाण्डे के साथ ही जिलाधिकारी वंदना सिंह, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी,जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी ,यूपीसीएल प्रदीप कुमार, जीएस कार्की, पेयजल अशोक प्रजापति के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉