Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बढ़ती गर्मी में पेयजल समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को जारी किए निर्देश

हल्द्वानी:- बढ़ती गर्मी एवं पेयजल समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जल संस्थान के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश 15 अप्रैल से 20 जून मानसून प्रारंभ होने तक जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

जल संस्थान के जिले के सभी चारों खण्डों नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानीएवं लालकुंआ के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी करते हुए जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि ग्रीष्मऋतु प्रारम्भ हो गई है तथा दिन-प्रतिदिन मौसम में गर्मी बढ़ रही है जिस कारण जल स्रोतों, नदियों, नहरों एवं तालाबों इत्यादि के जल स्तर में निरन्तर गिरावट आ रही है इस स्थिति में आगामी दिवसों में पेयजल की समस्या से निपटने एवं पेयजल की जन सामान्य एवं उपभोक्ता तक पहुँच सुनिश्चित कराये जाने हेतु जारी निर्देशानुसार दिनांक 15 अप्रैल से 20 जून, 2025 तक जिले में नये जल संयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी। साथ ही भवन निर्माण हेतु स्वीकृत जल संयोजनों की स्वीकृति भी निरस्त की जाती है। सर्विस सेन्टरों पर वाहनों की धुलाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।  वाहन की धुलाई हेतु पानी का उपयोग किये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही के साथ-साथ जल संयोजन विच्छेदित कर दिया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, तेज गति से वाहन चलाने वालों पर लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
Ad

सर्विस कनैक्शन में सीधे टुल्लू पम्प का प्रयोग प्रतिबन्धित रहेगा। ऐसा पाये जाने पर टुल्लू पम्प जब्त कर जल संयोजन विच्छेदन की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पेयजल का उपयोग सिंचाई, धुलाई आदि कार्यों में प्रतिबन्धित रहेगा। इसके अतिरिक्त छत की टंकियों से ओवरफ्लो / रिसाव पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही एवम् जल संयोजन विच्छेदित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सीलेंट शॉर्ट हैंड क्लासेस में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

मुख्य एवम् वितरण पाइप लाईनों में लीकेज  होने की दशा में लीकेजों को तत्काल बन्द करवाया जाये। यदि किसी भी पेयजल लाइन में लीकेज पाया जाता है तो जल संस्थान के सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने जल संस्थान के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए समय-समय पर स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी समेत सभी उपजिलाधिकारियों को समय समय पर निरीक्षण करते हुए दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉