Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

मानसून दस्तक के चलते केदारनाथ हेली सेवा तय समय से पहले बंद, सितंबर से दोबारा शुरू होंगी सेवाएं, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए सुरक्षा कारणों और मानसून की दस्तक के चलते  केदारनाथ हेली सेवा का संचालन तय समय से पहले बंद कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 25 जून के बाद हेली सेवा संचालन की अनुमति नहीं दी, जिसके चलते सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। अब मानसून सीजन समाप्त होने के बाद सितंबर से हेली सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। इस बार उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने नई टेंडर प्रक्रिया के तहत आठ हेलीकॉप्टर कंपनियों का चयन किया था। श्रद्धालुओं के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से नियमित उड़ानों का संचालन किया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

रिकॉर्ड संख्या में संचालित हुई हेलीकॉप्टर उड़ानें

ADVERTISEMENTS Ad

यात्रा अवधि के दौरान 22 अप्रैल से 25 जून 2026 तक आठों हेली ऑपरेटरों ने मिलकर 11,800 से अधिक शटल उड़ानें संचालित कीं। इन उड़ानों के जरिए 1.37 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर से बाबा केदार के दर्शन किए। हर वर्ष की तरह इस बार भी बुजुर्गों, दिव्यांगों और कम समय में यात्रा पूरी करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा बड़ी सुविधा साबित हुई।

इस बार हेली सेवा संचालन की जिम्मेदारी राजस ऐरा स्पोर्ट्स, ट्रांस भारत एविएशन, यूनाइटेड हेली चार्टर्स, हिमालयन हेली सर्विस, पिलिग्रिमेज एविएशन, एरो एयरक्राफ्ट, चिप्सन एविएशन और थंबी एविएशन को सौंपी गई थी। सभी कंपनियों ने निर्धारित हेलिपैडों से नियमित उड़ानों का संचालन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि डीजीसीए ने 25 जून तक ही हेली सेवा संचालन की अनुमति दी थी। मानसून के दौरान केदारघाटी में लगातार बारिश, घना कोहरा और तेजी से बदलते मौसम के कारण उड़ान संचालन जोखिमपूर्ण हो जाता है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मानसून अवधि में हेली सेवा को स्थगित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मौसम सामान्य होने और मानसून समाप्त होने के बाद सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा फिर शुरू की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित ढंग से बाबा केदार के दर्शन कर सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉