Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मूल निवास भू कानून को लेकर शनिवार को विशाल रैली, यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने किया शहर का रूट डायवर्जन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। मूल निवास, भू-कानून को लेकर कुसुमखेड़ा तिराहे से एसडीएम कोर्ट तक शनिवार को विशाल रैली निकाली जाएगी। शहर की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए  पुलिस ने शहर का रूट डायवर्जन किया है। रूट डायवर्जन रैली निकलने से रैली समाप्ति तक प्रभावी रहेगा स्टेडियम रोड ओके होटल से संचालित होने वाले टेम्पो रोडवेज के सामने बर्फ वाली गली से संचालित होंगे। रूट डायवर्जन के तहत जब रैली कुसुमखेड़ा तिराहा से प्रारंभ होकर लालडांठ तिराहा के मध्य रहेगी तब कालाढूंगी रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन लामाचौड़ चौराहा से डायवर्ट होकर कठघरिया होते हुए ऊंचापुल से चौफला चौराहा होते हुए चंबल पुल से पनचक्की तिराहा होते हुए हाइडिल तिराहा से अपने गंतव्य हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कमलुवागांजा रोड से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन हनुमान मंदिर तिराहा से डायवर्ट होकर ऊंचापुल तिराहा से चौफला चौराहा होते हुए हाइडिल तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे। जब रैली लालडांठ तिराहा से मुखानी चौराहा के मध्य रहेगी तब कालाढूंगी रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन लालडांठ तिराहा से डायवर्ट होकर चंबल पुल होते हुए पंचक्की तिराहा से हाइडिल गेट को जायेगे। रैली मुखानी चौराहा से जेल रोड तिराहा के मध्य रहेगी तब मुखानी चौराहा से जेल रोड तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर नहर कवरिंग रोड काठगोदाम/धान मिल रोड की ओर जाएंगे। रैली जब जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा के मध्य रहेगी तब जेल रोड से कालाढूंगी तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जेल रोड तिराहा से डायवर्ट होकर नवाबी रोड/मुखानी चौराहा की ओर जाएंगे। नैनीताल बैंक तिराहा से अर्बन बैंक तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर सीधे रोडवेज चौराहा की ओर जाएंगे। जबकि रोडवेज चौराहा से बर्फ वाली गली की ओर समस्त प्रकार वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

ओके होटल तिराहा से कमिश्नर आवास की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। जब रैली कालाढूंगी तिराहा से ओके होटल तिराहा के मध्य रहेगी तब बरेली रोड-रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को सिंधी चौराहा पर रोका जाएगा व जब रैली का पिछला भाग कालाढूंगी तिराहा पास करेगा तब समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉