Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिरा, तीन गंभीर रूप से घायल, घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:-  आरे–मंडलसेरा बाईपास के पास शनिवार दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सरयू नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक को हल्की चोट आई है।
जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके 02 टीए 0847 बागेश्वर से कपकोट पौसारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरे–मंडलसेरा बाईपास के पास वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर पड़ा। वाहन को गिरते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर सर्विस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

घायलों के नाम:

ADVERTISEMENTS Ad

> खड़क सिंह (42 वर्ष) पुत्र देव सिंह, निवासी पौसारी
> दर्शन सिंह (18 वर्ष) पुत्र खीम सिंह, निवासी पौसारी
> खीम सिंह (59 वर्ष) पुत्र दिवान सिंह, निवासी पौसारी

तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं चालक दिनेश सिंह को मामूली चोट आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉