Medical
उत्तराखण्ड

सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात, काठगोदाम-दिल्ली के बीच प्रातः कालीन वंदे भारत संचालित करने की मांग, कहां पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संसद भवन में मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि काठगोदाम प्रमुख रेलवे स्टेशन और कुमाऊं का प्रवेश द्वार है, जहां से प्रतिदिन लाखों पर्यटक, विद्यार्थी, व्यापारी और स्थानीय यात्री आवागमन करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद ने अपना मांग पत्र देते हुए कहा कि वर्तमान में काठगोदाम और दिल्ली के बीच रेल सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी समय-सारणी और गति यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। यदि सुबह काठगोदाम से वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित की जाती है, तो यात्री सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे और शाम को दिल्ली से लौटकर उसी दिन काठगोदाम पहुंचने की सुविधा प्राप्त करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

अजय भट्ट ने यह भी उल्लेख किया कि इस संबंध में वह पहले भी दो बार रेल मंत्री को पत्र लिख चुके हैं और व्यक्तिगत रूप से भी इस विषय पर आग्रह कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू करने का एक बार फिर अनुरोध किया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉