उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Ad

देहरादून:- उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व नैनीताल जिलों में में आज बुधवार को भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के लिए पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया। इसमें सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ जगह भारी बारिश व बिजली गिरने को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में प्रवेश करने के बाद अब सक्रिय हो रहा है। इससे तेज बारिश के आसार हैं। केंद्र के निदेशक डाॅ.बिक्रम सिंह ने भूस्खलन-जलभराव के खतरों को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से 25 से 27 जून तक भारी बारिश की आशंका से चारधाम यात्रियों को सावधानी  बरतने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  एप्रोच रोड और गौला पुल सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, शेरनाला निर्माणाधीन मोटर पुल कार्य प्रगति के बारे में ली जानकारी
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉