Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र, बीडी पांडे चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन नियुक्त करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व  सांसद अजय भट्ट ने स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार को पत्र लिखते हुए बीडी पाण्डे चिकित्सालय, नैनीताल में बाल रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन की नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि जनपद नैनीताल के अन्तर्गत बीडी पाण्डे चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। चिकित्सालय में 2 सर्जन कार्यरत थे, किन्तु उनमें से एक को  स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे अब अस्पताल में केवल एक सर्जन रह गए हैं।

एक सर्जन के माध्यम से समस्त शल्य क्रियाओं का संचालन करना अत्यन्त कठिन हो गया है, जिस कारण नैनीताल शहर और आस-पास के क्षेत्रों के बच्चों को उपचार के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। विशेष रूप से छोटे बच्चों के उपचार हेतु उन्हें हल्द्वानी या अन्य दूरस्थ स्थलों की ओर रूख करना पड़ता है, जिससे समय, धन और स्वास्थ्य-तीनों की हानि हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल एक प्रमुख पर्यटक स्थल होने के कारण देश एवं दुनिया से पर्यटक आते है। वर्षभर अत्यधिक पर्यटक आगमन के कारण यहां जनसंख्या का दबाव सामान्य से कहीं अधिक रहता है, जिस कारण स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटको के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सालय में शल्य चिकित्सा हेतु 02 सर्जन होने अति आवश्यक है, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी समय सेवाएं दी जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद

श्री भट्ट ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बीडी  पाण्डे चिकित्सालय, नैनीताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ और 2 सर्जन की स्थाई व्यवस्था की जाए, जिससे स्थानीय जनता के साथ-साथ पर्यटकों को भी समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉