उत्तराखण्डनैनीताल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसकेएम स्कूल ने जूम एप के माध्यम से किया सामूहिक योगाभ्यास, “करो योग रहो निरोग” का दिया संदेश

Ad

हल्द्वानी:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा आज  21 जून एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन जूम प्लेटफॉर्म पर किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिलकर सामूहिक रूप से योग किया और “करो योग रहो निरोग” का संदेश भी दिया।


कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 8 बजे हुआ, जिसमें योग प्रशिक्षक ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास करवाया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान जैसे अभ्यास किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या  मोनिका शर्मा ने अपने संदेश में कहा, योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है, जो तन और मन दोनों को स्वस्थ बनाती है। आज के तनावपूर्ण वातावरण में योग आत्मिक शांति का सर्वोत्तम माध्यम है।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों को योग के प्रति जागरूक करना और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना था।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉