Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर आज दूसरे दिन भी प्रशासन ने की कार्यवाही, चार मदरसों को किया सील

ADVERTISEMENTS Ad

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दूसरे दिन सोमवार को भी  बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दूसरे दिन 4 मदरसों को सील किया।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों दिनों चलाए गए अभियान में कुल 17 मदरसे सील किए गए, 1 मदरसे का अधिग्रहण किया गया। नैनीताल जिले में अब तक कुल 21 मदरसे पर कार्यवाही की जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे इन मदरसों को सील किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने अवगत कराया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में पूर्व में जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य विभागों की टीम द्वारा जिले में इन मदरसों की सर्वे की गई, जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत कुल 18 मदरसे मिले जो बिना पंजीकरण, मान्यता के अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे, जो नियम विरुद्ध थे, उन्हें सील किया गया।

इन दोनों दिनों में सभी चिन्हित किए गए मदरसों पर कार्यवाही की गई। उन्होंने अवगत कराया कि इसके अतिरिक्त जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में भी पूर्व में तीन मदरसे सील किए गए, जिनका अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रकाश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पाण्डे जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित विभिन्न थानाध्यक्ष अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉