Medical
उत्तराखण्ड

300 किलो मिलावटी मावे के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

पूरे प्रदेश में दिवाली के त्योहार को लेकर पुलिस नकली खाद्य पदार्थो की तस्करी की संभावना को देखते हुए जिले में चेकिंग अभियान चला रखा है, इसी के चलते पुलिस ने लक्खीबाग में देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी के पास से पुलिस ने 300 किलो मिलावटी मावा बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

त्योहारी सीजन पास है. आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरो के मंसूबों को पुलिस ने नाकाम किया है. नकली खाद्य पदार्थो की तस्करी की संभावना को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को चेकिंग करने के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में पुलिस ने रात सिंगल मंडी तिराहे लक्खीबाग में चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने रात्रि चैकिंग के दौरान एक कार को आता देख तलाशी के लिए रोका तो कार की डिग्गी से पुलिस ने लगभग 300 किलो मिलावटी (सिंथेटिक) मावा बरामद किया। आरोपी अमित पुत्र धर्मवीर निवासी मुजफ्फरनगर नकली मावे को मुजफ्फरनगर से बेचने के लिए लाया था, पूछताछ में आरोपी ने बताया की वो मावे को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, डेयरियों में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉