उत्तराखण्ड

जिला न्यायालय को बम उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Ad

देहरादून:- प्रदेश की राजधानी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ई-मेल जिला जज कार्यालय को प्राप्त हुआ, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Ad

सूचना मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन सभी जजों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया।

Ad

बैरिकेडिंग कर चलाया सघन तलाशी अभियान

धमकी की खबर फैलते ही कोर्ट परिसर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और सघन जांच-पड़ताल शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुट आये आमने-सामने, विवाद में 22 साल के छात्र की मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट

प्रारंभिक जांच में जिस ई-मेल आईडी से धमकी भेजी गई, उसके पीछे किसी पाकिस्तानी संगठन के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

बार एसोसिएशन ने की पुष्टि

देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर खाली कराया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल सहित कई जिलों के न्यायालय परिसरों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  नकली ज्वेलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिना लाइसेंस की हॉलमार्क मशीन और अन्य उपकरण पकरण बरामद

हालांकि पूर्व में की गई जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस इन घटनाओं को असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देख रही है, लेकिन सुरक्षा में तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही।

हाई अलर्ट पर पुलिस, तलाशी अभियान लगातार जारी

लगातार मिल रही धमकियों के बाद पूरे प्रदेश में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। फिलहाल तलाशी अभियान लगातार जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉