Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस और एसओजी की टीम ने नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, शराब बनाने के उपकरण किये बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और  एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली शराब के अवैध कारोबार में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में जहरीली शराब, नकली ब्रांड की बोतलें, ढक्कन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बरेली निवासी सचिन जायसवाल और सोनू कश्यप को रामपुर रोड  के पास उस समय धर दबोचा, जब वे स्कूटी से नकली शराब और उसे बनाने का सामान लेकर जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

दोनों के कब्जे से 40 लीटर जहरीली शराब, 20 लीटर शुद्ध स्प्रिट, रंग-रोगन के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल, 41 खाली मैकडॉवेल ब्रांड की बोतलें, 1746 नकली ढक्कन, एल्कोमीटर, चिमटी, फनल, छलनी, नीला ड्रम, प्लास्टिक की सुतली और अन्य उपकरण बरामद हुए। इसके अलावा, उत्तराखंड आबकारी विभाग के फर्जी स्टीकर और ढक्कन भी जब्त किए गए, जो तस्करों की गहरी साजिश का खुलासा करते हैं। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर कोतवाली हल्द्वानी, उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल चन्दन नेगी एसओजी, कांस्टेबल सीपी संतोष बिष्ट एसओजी, कांस्टेबल राजेश बिष्ट एसओजी, कांस्टेबल अरविन्द बिष्ट एसओजी, कांस्टेबल युगल किशोर मिश्रा कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल मौ. अजहर कोतवाली हल्द्वानी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉